फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस का छापा, एक दर्जन से अधिक युवक-युवतियां हिरासत में?

  • कॉल सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन मैच और अन्य गतिविधियों का हो रहा था संचालन
कानपुर। कमिश्नरेट के पश्चमी जोन कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कैलाश विहार में संचालित एक संदिग्ध ऑनलाइन कॉल सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी कर एक दर्जन से अधिक युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कॉल सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन मैच और अन्य गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सोमवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा और वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की। छापेमारी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज भी जांच के दायरे में लिए गए हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में कॉल सेंटर की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं। मामले में कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी और रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय की टीम जांच में जुटी है।
डीसीपी पश्चिम द्वारा पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है। पुलिस कॉल सेंटर के संचालन, वित्तीय लेनदेन और इससे जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×