जनसमस्याओं के समाधान व मार्ग निर्माण हेतु जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कानपुर। उत्तर प्रदेश कल्याणकारी व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी, जोनल हेड कानपुर संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में एवं कानपुर दक्षिण जोन के जोन प्रभारी पूर्व पार्षद हरिशंकर गुप्ता के संचालन में एक ज्ञापन कानपुर जिलाधिकारी कार्यालय में उनकी अनुपस्थिति में एसीएम सप्तम को सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से ये मांग की गई कि कानपुर दक्षिण के प्रमुख व्यापारिक एवं आवासीय क्षेत्र किदवई नगर से बारादेवी जाने वाला  मुख्य मार्ग अत्यंत जर्जर एवं बदहाल स्थिति में है। अवगत कराया गया कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लंबे समय से दोनों ओर सड़क खोदकर छोड़ दी गई है, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। धूल, कीचड़ और उड़ती मिट्टी के कारण आसपास के व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।
व्यापारियों ने यह भी बताया कि मार्ग पर अनेक स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं, सीवर एवं जल निगम के चैंबर धंस चुके हैं, जिससे वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव होने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है तथा राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
मांग की गई कि पूरे मार्ग पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराया जाए, धंसे हुए चैंबरों का पुनर्निर्माण कराया जाए, सड़क निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर पूर्ण कराया जाए तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। साथ ही सड़क किनारे मलबा हटाकर नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था कराई जाए ताकि जनता को राहत मिल सके। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण एवं अन्य जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के व्यापारी एवं नागरिक लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर नगर : साऊथ के द्वीप सिनेमा तिराहे के पास साकेत नगर में घड़ियों कि विशाल रेंज के साथ TITAN WORLD का हुआ भव्य शुभारम्भ | साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR, संसद मार्ग थाने पर राहुल के धरने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा .... Meghalaya में पुलिस चौकी और वाहनों पर पेट्रोल बम फेंके, केंद्र ने भेजे सुरक्षा बल | जयपुर के स्कूल का दौरा करने पहुंचे आशुतोष रांका समेत सभी CJP कार्यकर्ताओं पर लोगों का फूटा गुसा, पीट-पीट कर भगाया .. Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार को घेरा, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का लगाया आरोप | जंतर-मंतर पर उमड़ी हजारों लोगों की भीड़, UGC के नए नियम और जातिगत आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, भारी संख्या में पहुंचे दिल्ली पुलिस के जवान और RAF
Advertisement ×