मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए किया गया जागरूक

  • मॉक ड्रिल का उद्देश्य लोगों को हवाई हमले या अन्य आपात स्थितियों में सुरक्षित रहने के तरीके सिखाना था
  • इस अभ्यास में आपात स्थिति में घायल लोगों को कैसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना, आगजनी की स्थिति में कैसे काबू पाना
  • अभ्यास के दौरान सायरन बजाकर, ब्लैकआउट कर लोगों को आपात स्थिति का आभास कराया गया 
कानपुर। मॉक ड्रिल के दौरान मालवीय पार्क में सिविल डिफेंस के वार्डनों द्वारा आपातकालीन स्थिति के दौरान नागरिकों को हवाई हमले की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने, घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से सुरक्षित ढंग से उपचार हेतु भेजने, गैस सिलेंडर में आग लगने पर उसे बुझाने तथा अन्य अग्निकांड की घटनाओं में सतर्कता बरतते हुए आग पर काबू पाने के तरीके सिखाए गए।
इस ड्रिल के दौरान यह प्रदर्शित किया गया कि हवाई हमले की स्थिति में लोगों की जान कैसे बचाई जा सकती है। साथ ही, हमले में घायल व्यक्तियों को समुचित उपचार प्रदान करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रह कर मॉक ड्रिल की प्रक्रिया का अवलोकन किया और उपस्थित लोगों को आपदा के समय संयम व तत्परता बरतने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×