अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट मामले में पुलिस को मिली सफलता 

कानपुर। विगत दिनों थाना रावतपुर क्षेत्र के निजी अस्पतालों में पकड़े गए अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने गीतानगर क्रॉसिंग के पास से दो अभियुक्त अखिलेश तिवारी एवं सैफुद्दीन को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ऑपरेशन के दौरान ओटी सुविधा उपलब्ध कराते थे तथा प्रति ऑपरेशन करीब ₹50,000 लेते थे।
पूछताछ में दोनों के डॉक्टर रोहित के संपर्क में होने तथा आहूजा हॉस्पिटल में हुए अवैध किडनी ट्रांसप्लांट में शामिल होने की बात सामने आई है। अब तक इस प्रकरण में कुल 13 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! NEET दोबारा देने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा का ऐलान, केंद्रों पर मिलेंगे मुफ्त 'सत्तू और पानी'  | UP में Yogi सरकार का बड़ा एक्शन, Waqf Board की 31,000 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द | West Bengal: PM Modi को झालमुड़ी परोसने वाले को धमकी, Pakistan से आ रहे Threat Calls, पुलिस ने दी सुरक्षा | AAP छोड़ BJP में आए Raghav Chadha को मिला बड़ा पद, Rajya Sabha याचिका समिति के बने चेयरमैन
Advertisement ×