Mission Shakti 5 के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा व स्वावलंबन के विषय में किया गया जागरूक

कानपुर। Mission Shakti 5 के तहत कमिश्नरेट कानपुर नगर के दक्षिण जोन में पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी व अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण योगेश कुमार द्वारा थाना किदवई नगर अंतर्गत कानपुर कन्या महाविद्यालय में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा व स्वावलंबन के विषय में जागरूक किया। बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर (1090, 1076, 1098, 112, 181) व UPCOP ऐप की जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, महिला सशक्तिकरण अभियान तथा राज्य सरकार की योजनाओं (सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना) एवं विभिन्न संरक्षण अधिनियमों के बारे में बताया गया। महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने व उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया गया। मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा, प्रभारी निरीक्षक बाबूपुरवा, पिंक चौकी प्रभारी, एंटीरोमियों टीम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×