उत्तर प्रदेश : एक युवती की सिर कटी लाश नहर के करीब मिली

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली पुलिस इलाके के एक गांव में शुक्रवार सुबह नहर के करीब एक युवती की सिर कटी लाश मिली, जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष आंकी गयी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चूंकि शव का सिर गायब है, इसलिए अभी तक पहचान नहीं हो पायी है। नानपारा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रद्युम्न कुमार सिंह ने पीटीआई-को बताया, ‘‘कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर में सरयू नहर की पटरी के निकट शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवती की सिर कटी लाश देखी। लाश का सिर गायब था।’’

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। सिर गायब होने के कारण उसकी शिनाख्त में कठिनाई आ रही है।’’ सिंह ने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×