कानपुर। बुधवार को एक युवक ने माल गाड़ी के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम के लिए भेज, मृतक के शिनाख्त के प्रयास शुरू किये।
जानकारी के अनुसार थाना सचेंडी क्षेत्र के न्यू भीमसेन स्टेशन व न्यू भाऊपुर स्टेशन के बीच किसान नगर के पास स्थित रेलवे ट्रेक पर एक युवक ने माल गाड़ी के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शव की शिनाख्त करने के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है तथा आस-पास के क्षेत्रों मे मृतक युवक के विषय में जानकारी की जा रही है। अभी शव की शिनाख्त नही हो पायी है।
