विधायक सुरेंद्र मैथानी ने हैलट अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

कानपुर। भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी अचानक जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलट अस्पताल पहुंचे। यहाँ उन्होंने न केवल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि अस्पताल की ओपीडी में खुद लाइन में लगकर वरिष्ठ व विशेषज्ञ नेत्र रोग सर्जन (आई सर्जन) डॉ. शालिनी मोहन  से अपनी आँखों का रूटीन चेकअप भी कराया।
          ​
अस्पताल के स्टाफ और मरीजों से की सीधी बात
​दौरे के दौरान विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जमीनी हकीकत जानने के लिए हैलट अस्पताल में तैनात स्वीपरों (सफाई कर्मियों), सुरक्षा गार्डों, वार्ड बॉय, भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों से मिल रहे इलाज की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों के व्यवहार के बारे में फीडबैक लिया। विधायक ने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था और सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
500 से 5,000 पहुँची ओपीडी, यह है बदलता उत्तर प्रदेश
​निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा  आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि आज 5,000 से ज्यादा मरीज यहाँ बेहतर इलाज के लिए आ रहे हैं। जनता का यह भरोसा ही हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।”
कानपुर को मिलने जा रही है बड़ी सौगात: 800 नए बेड का होगा निर्माण 
विधायक ने बताया कि बहुत जल्द हैलट अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का कायाकल्प होने जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों और मरीजों के लिए ट्रॉमा सेंटर में 700 नए बेड का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होने जा रहा है। ​क्रिटिकल केयर ब्लॉक (CCB): आपातकालीन और अति-गंभीर स्थिति वाले मरीजों के लिए 100 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक भी बनाया जाएगा। ​उन्होंने आगे कहा,  हमारा प्रयास हर एक मरीज को सर्वोत्तम इलाज देना है।”​पीएम मोदी और सीएम योगी और कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी  का आभार जताया तथा कानपुर को चिकित्सा का बड़ा हब बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं को वैश्विक स्तर पर पहुँचाने के लिए शीर्ष नेतृत्व की सराहना की।
उन्होंने कहा, “कानपुर की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अत्यधिक समर्पण, संवेदनशीलता और करोड़ों रुपये के बजट की सौगात देने के लिए मैं पूरे कानपुर की जनता की तरफ से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और पूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  एवं उक्त विशेष प्रयास के लिए  सांसद रमेश अवस्थी जी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।” स्वास्थ्य सेवाओं में कैंसर के इलाज के लिए, चेस्ट हॉस्पिटल तथा कार्डियोलॉजी अस्पताल में एडवांस टेक्नोलॉजी के इंस्ट्रूमेंट एवं मेडिकल स्टाफ आदि की जो भी आवश्यकता होगी ,उसे माननीय सांसद जी के सहयोग से, माननीय मुख्यमंत्री जी से लाकर, कानपुर को देने का पूरा प्रयास करूंगा। ​इस दौरान अस्पताल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्साकर्मी और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'कोई सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम अधूरा छोड़ दिया जाए?', कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा- थोड़ी भी शर्म बची है तो दोनों हाथ जोड़कर बंकिम बाबू और देश की जनता से उन्हें माफी मांगनी चाहिए | 'तनख्वाह, स्टाफ, गाड़ी सब मिलती है तो देश के लिए...', लाल किले के कार्यक्रम में राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे की गैर-मौजूदगी पर BJP ने उठाया सवाल | वाराणसी एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान यात्री के लाइसेंसी पिस्‍टल से अचानक चली गोली, दो लोगों को लगे छर्रे; लहुलुहान हालत में अस्‍पताल में भर्ती | 'आजादी का मतलब केवल राजनीतिक आजादी नहीं बल्कि अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी और अशिक्षा से मुक्ति है...', विधान भवन में झंडा फहराने के बाद बोले CM योगी
Advertisement ×