कानपुर : जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट प्रागंण में किया गया ध्वजारोहण

कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रतिभाग किया गया। इसके पश्चात् जिलाधिकारी विशाख जी0 द्वारा कलेक्ट्रेट प्रागंण में ध्वजारोहण किया गया।
तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके परिजनों तथा वीर शहीदों के परिजनों को शाल व प्रतीकचिन्ह देकर सम्मानित किया, साथ ही भारत बांग्लादेश की सीमा पर कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए बीएसएफ के आरक्षी शैलेन्द्र दुबे की पत्नी मीनू दुबे को शासन के निर्देशों के क्रम में ग्राम विकास विभाग में नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (भू0/आ0) रिंकी जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (न0/अ0) अजीत कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सूरज यादव सहित कलेक्ट्रेट  परिवार के  अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×