सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए योगी बोले- अगर गलत हाथों में ताकत दी गई तो भस्मासुर बनता है

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रचार कर रहे हैं। आज योगी ने कानपुर से साथ-साथ बांदा में भी प्रचार किया। कानपुर में प्रचार करते हुए योगी ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। योगी ने कहा कि कानपुर फिर से अपनी पहचान को स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि ये वही कानपुर है जिस कानपुर के बारे में लोगों के मन में अनेक आशंकाएं थी क्योंकि जो लोग कार्य नहीं करते वे अफवाहों का सहारा लेते हैं। उन्हें कार्यों पर नहीं कारनामों पर विश्वास होता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस, बसपा, सपा की सरकारें जब देश में थी तब यही कारनामें लोग करते रहे।

योगी ने कहा कि माँ गंगा को फिर से पुनर्जीवन देने का काम किया गया है। यह है नया कानपुर है जहां उद्योग फिर से स्थापित किए जा रहे हैं। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ के बारे में ‘उनकी’ टिप्पणियां क्या होती हैं, ‘उनके’ कारनामे क्या होते हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। इसके बाद योगी जनपद बाँदा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं होता, यह लोकतंत्र का एक पर्व भी है, ताकत भी है और ताकत उन्हीं हाथों में दिए जाने चाहिए जो इसका सदुपयोग करे दुरूपयोग नहीं। उन्होंने कहा कि अगर गलत हाथों में ताकत दी गई तो भस्मासुर बनता है और आपकी ताकत का इस्तेमाल वे आप ही के शोषण के लिए करेंगे।

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने राज्‍य के मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए नगर निकाय चुनाव के मतदाताओं से अपील की कि रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को वोट मिला तो खराब संदेश जाएगा। योगी ने सोमवार को नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशियों के लिए अयोध्‍या से पहले बाराबंकी और मिर्जापुर की जनसभाओं को भी संबोधित किया था। अयोध्‍या में मणिराम दास छावनी में भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि अयोध्या से कोई रामभक्त लोकतंत्र के इस पर्व (नगर निकाय चुनाव) में विजयी होता है तो यहां के बारे में अच्छी धारणा बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×