जुआ और अवैध शराब के कारोबार को नेस्तनाबूद करने के लिये चलाया जाये विशेष अभियान : नन्दी

कानपुर। बीपीएस न्यूज – मा0 मंत्री औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन, एन0आई0आई0 तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग उ0प्र0/प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर नगर श्री नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी जी) ने बुधवार को विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के पश्चात आज सर्किट हाउस में पुलिस आयुक्त श्री बी0पी0 जोगदण्ड व जिलाधिकारी श्री विशाख जी से जनपद कानपुर नगर की कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में वार्ता की। मा0 मंत्री जी ने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही सामाजिक बुराई के रूप में बढ़ रहे अपराध पर भी अंकुश लगाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जनपद में जुआ और अवैध शराब का कारोबार न हो, इसको लेकर विशेष अभियान चलाए जाने की जरूरत है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि अधिकारियों की टीम बना कर जुआ और अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करने के लिए अभियान चलाया जाए। इस अभियान में आबकारी विभाग को भी शामिल किया जाए।
मा0 मंत्री जी ने कहा कि जो लोग जुए के फण का संचालन कर रहे हैं, उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, किसी भी इलाके में जुए के फण का संचालन न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×