महिला मोर्चा ने मनाया रंगोत्सव

कानपुर। उत्तर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में  होली मिलन समारोह का आयोजन जिला उपाध्यक्ष अनीता चतुर्वेदी के गेस्ट हाउस अनीता पैलेस में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दिक्षित तथा विशिष्ट अतिथि महिला आयोग सदस्या पूनम कपूर रंजना शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री प्रदेश मंत्री विजया तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा प्रभारी पुष्पा तिवारी ने सभी बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि विविधता पूर्ण संस्कृति वाले भारत देश में कई त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें से एक त्योहार है होली जो आपस में प्रेम और सद्भावना का प्रतीक है। आज हम सभी बहने इस रंगों के त्योहार को मनाने के लिए एकजुट हुई है और ऐसे ही हमें आगामी आने वाले निकाय चुनाव, चल रहें लाभार्थी बहनों का महा सैल्फी अभियान को भी सफल बनाना है जहां कभी भी किसी भी पार्टी ने महिलाओं के लिए नहीं सोचा वहां प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जिससे सभी महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से कई बहनों को आवास मिला और इस आवास की स्वामित्व महिला ही बनी।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना , सुकन्या समृद्धि योजना से भी हमारी बहन बेटियों का जीवन स्तर में बदलाव आया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपराध मुक्त भारत की परिकल्पना रखी। जिसे आज हम अपने आप को बहुत सुरक्षित महसूस करते हैं। आगामी आने वाले कार्यक्रम में सुषमा स्वराज अवार्ड के बारे में भी बताया और कहा कि वह बहने जो समाज में बहनों के लिए अच्छा कर रहीं हैं। उनको भाजपा महिला मोर्चा की ओर से यह अवार्ड दिया जाएगा। इस अवसर पर अनूप सक्सेना, रिचा सक्सेना लेखा जयंत, लक्ष्मी श्रीवास्तव, सीमा तिवारी , सीमा सिंह नीलम पांडे सुधा सिंह सीमा एमबीए पूनम कंवर, अनीता सोनी शिल्पी  सोनकर  प्रियंका,मानसी बैनर्जी , सुनीता शुक्ला , प्रतिभा चौहान, शीलू त्रिपाठी, मिथिलेश गुप्ता, वंदना परिहार , संध्या गौतम और अन्य बहने भी उपस्थित  रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके पर जयपुर में हमला, समर्थकों के कंधे पर बैठे थे, तभी दनादन मारे थप्पड़ | ममता बनर्जी के घर से निकल रहे थे कुणाल घोष, अचानक सामने आए युवक ने अंडा फेंककर किया हमला | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच तेज, अयोध्या पहुंची 3 सदस्यीय टीम, सुप्रीम कोर्ट में भी दायर हुई याचिका | फैजल खान मेरी हत्या करवा सकता है, उसने गोली चलवाई और आरोप मुझ पर, उसे किस नेता का संरक्षण, जेल से बाहर निकलते ही रौशन आनंद का फूटा गुस्सा
Advertisement ×