राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, राम मंदिर पर आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी किया गया है। दावा किया जा रहा है कि आतंकवादी इसको लेकर लगातार प्लान बना रहे हैं। वह सुसाइड बॉम्बर से हमले करा सकते हैं। आतंकी हमले का प्लान जैश-ए-मोहम्मद की ओर से बनाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि नेपाल के रास्ते जैश-ए-मोहम्मद भारत में सुसाइड स्क्वाड भेज सकता है। हालांकि, इसके बाद से ही अब सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भी अलर्ट मोड पर जा चुकी है।

साधु संत से लेकर लोकल ऑथरिटी भी इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं। हालांकि सुरक्षा के यहां पर पुख्ता इंतजाम हैं। जो सुरक्षा राम जन्मभूमि स्थल की पहले से थी उससे और अधिक सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अयोध्या ही नहीं, गणतंत्र दिवस को देखते हुए देश भर में कई शहरों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। दिल्ली से लेकर पंजाब तक लगातार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। पाकिस्तान का आईएसआईएस इसको लेकर डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गों की भी मदद ले रहा है। 26 जनवरी के मौके पर दिल्ली और पंजाब में ब्लास्ट की रणनीति बनाई जा रही है। लेकिन हमारे खुफिया एजेंसी लगातार अलर्ट मोड पर है।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सैनिकों की गश्त और तैनाती बढ़ा दी गई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ की कश्मीर फ्रंटियर के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने कहा, ‘‘आतंकवादी संगठन हमेशा हिंसा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जवान सीमा पर सतर्क रहते हैं। हमारा प्रयास आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करना है। इस तरह के प्रयास सीमा पार से होते हैं, लेकिन हम उन्हें बलपूर्वक रोकते हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×