बिठूर में महिला मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक युवक ने अपनी महिला मित्र पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद राहगीरों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार स्वरूप नगर निवासी देवाशीष निगम अपनी महिला मित्र के साथ कार से बिठूर क्षेत्र की ओर गया था। रास्ते में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर युवक ने महिला के सिर पर ईंट से कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने कार रुकवाकर आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भिजवाया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि पीड़िता पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
राम मंदिर: महिला मित्र को दिए लाखों के गिफ्ट, आरोपी अविनाश शुक्ला को लेकर खुलासा, 15 लाख के संदिग्ध लेन-देन की जांच जारी | बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट पर भारत सरकार का कड़ा रुख, Instagram-Meta को भेजा नोटिस | सांसद संबित पात्रा का WhatsApp हैक! नंबर का इस्तेमाल कर हैकर्स ने लोगों से मांगे पैसे | दिल्ली पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश मोहम्मद फिरोज को पकड़ा, मानव तस्करी रैकेट से जुड़े हैं तार
Advertisement ×