नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। समाधान दिवस में कुल 181 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में एक से अधिक पक्षकार हों, उनमें सभी पक्षों से वार्ता कर संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित किया जाए। भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में सभी पक्षकारों को अनिवार्य रूप से सुना जाए। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित सात दिनों की समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
समाधान दिवस के दौरान कई मामलों का मौके पर निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत दिलाई गई। ग्राम जरकला निवासी रामनारायन का बैंक ऋण चुकाने के बावजूद बंधक मुक्ति का मामला एलडीएम ने तत्काल निस्तारित कराया। ग्राम मंधना निवासी बदलू प्रसाद की पत्नी के निधन के बाद राशन कार्ड में मुखिया परिवर्तन का प्रकरण पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर ही निपटाया। मोनी पत्नी स्व. अवध कुमार की बंद विधवा पेंशन पुनः संचालित कराने के लिए बीडीओ सरसौल ने आवश्यक कार्रवाई की। वहीं ग्राम तिस्मा निवासी संजय तिवारी के खतौनी में नाम संशोधन, ग्राम सरसौल निवासी विकास शुक्ला के खतौनी में अंश संशोधन, ग्राम दौलतपुर नरवल निवासी कमलेश कुमार के वरासत संबंधी प्रकरण तथा ग्राम हाथीपुर निवासी श्याम सिंह की पत्नी का नाम खतौनी के मूल कॉलम में दर्ज कराने के मामलों का भी मौके पर निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई।
प्राप्त प्रकरणों में राजस्व विभाग से संबंधित 111, पुलिस के 15, राजस्व एवं पुलिस के संयुक्त 16, चकबंदी के 17, विकास विभाग के 11, विद्युत विभाग के तीन, स्वास्थ्य विभाग के दो तथा शेष प्रकरण अन्य विभागों से संबंधित थे।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, उपजिलाधिकारी नरवल सत्यपाल प्रजापति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'साधु' बन संसद परिसर में 'ड्रामा' करना पप्पू यादव को पड़ा भारी, दिल्ली के थाने में शिकायत दर्ज, धार्मिक भावना आहत करने का लगा आरोप | 'मेरी आंखों में आंसू आ गए', PM मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल मामले में पवन कल्याण ने जताया दुख; बोले- मुझे बहुत गहरी चोट पहुंची | एक लाख बार गर्दन कटाने के लिए तैयार, अपने खिलाफ FIR को लेकर भड़के पप्पू यादव; गोविंद गिरि महाराज और चंपत राय को बताया अपराधी | PM Modi के माफी Video पर Dipke का पलटवार: क्या आप सिर्फ़ Reel के लिए माफ करेंगे या केस भी वापस लेंगे
Advertisement ×