48 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट गिरोह के 3 सदस्य पुलिस ने किये गिरफ्तार

कानपुर। साइबर क्राइम थाना कानपुर नगर पुलिस ने ED/CBI अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्तों द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक को जांच एवं गिरफ्तारी का भय दिखाकर लगभग 48 लाख की ठगी की गई। जांच में फर्जी फर्म एवं बैंक खातों के माध्यम से देशभर में धनराशि ट्रांसफर किए जाने तथा विभिन्न राज्यों से 04 साइबर अपराध शिकायतों में लगभग ₹1.42 करोड़ की ठगी का विवरण सामने आया है।
अभियुक्तों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनसे महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। प्रकरण में एक अभियुक्त को वांछित किया गया है तथा अन्य संबंधित बैंक खातों एवं अभियुक्तों की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'बैठक से पहले ही गठबंधन टूट गया, अखिलेश-स्टालिन-केजरीवाल कहां थे?', शिवराज सिंह चौहान ने INDI ब्लॉक की मीटिंग पर उठाए सवाल | बडगाम एनकाउंटर में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी .......... INDIA समन्वय बैठक के बाद बोले Rahul Gandhi, लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को मिलकर दिलाएंगे सज़ा |      'भानुमति का कुनबा बिखरते देखा होगा, सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में', डिप्टी CM केशव मौर्य का बड़ा दावा, चुनाव से पहले यूपी में होगा बड़ा खेला? | Meerut blue drum case: सौरभ राजपूत हत्याकांड केस में आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार ............. CM Vijay बोले- TVK जनता की सेवा के लिए राजनीति में आई, राजशाही के लिए नहीं
Advertisement ×