आईएएस अधिकारी एस. राजलिंगम ने कानपुर मंडलायुक्त का संभाला कार्यभार

कानपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2009 बैच के वरिष्ठ अधिकारी एस. राजलिंगम ने सोमवार देर रात कानपुर मंडल के नए मंडलायुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। शासन द्वारा किए गए स्थानांतरण के क्रम में उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली है। इससे पूर्व वह वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त पद पर कार्यरत थे।

मूल रूप से तमिलनाडु के निवासी एस. राजलिंगम ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), तिरुचिरापल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की उपाधि प्राप्त की है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित हुआ। उन्होंने अमेरिका की सिरैक्यूज यूनिवर्सिटी के मैक्सवेल स्कूल से लोक प्रशासन के क्षेत्र में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

एस. राजलिंगम ने प्रशासनिक सेवा की शुरुआत बांदा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में की थी। इसके बाद वह देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी तथा औरैया, सुल्तानपुर, सोनभद्र, कुशीनगर और वाराणसी में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने शासन स्तर पर दुग्ध विकास, वाणिज्य कर, बेसिक शिक्षा एवं नगर विकास विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण दायित्वों का भी निर्वहन किया है। इसके अतिरिक्त वह अयोध्या में नगर आयुक्त के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

वाराणसी में जिलाधिकारी के रूप में कार्य करने के उपरांत उन्होंने वहां मंडलायुक्त का दायित्व संभाला था। अब शासन ने उन्हें कानपुर मंडल के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है।

कार्यभार संभालने के बाद मंडलायुक्त कार्यालय का किया निरीक्षण

नवागत मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का अवलोकन कर वहां संपादित किए जा रहे कार्यों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। मंडलायुक्त ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शासन की परियोजनाओं को धरातल पर उतारना और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भारत के लिए क्वाड एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है,समुद्री सुरक्षा से लेकर, QUAD नेताओं के साथ बैठक में बोले PM मोदी ..... उत्तर प्रदेश की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी... राज्य में बढ़े 18 लाख 84 हजार वोटर | भई गति सांप छछुंदर जैसी, राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- दिल्ली के शहजादे के सामने लखनऊ के नवाब ने किया सरेंडर ...... Haridwar में 11 महीने की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सौरभ पुलिस गिरफ्त में |      चक्रवाती तूफान 'AKVAN' का खतरा...बंगाल की खाड़ी में हलचल, दक्षिण भारत से श्रीलंका तक दिखेगा असर .. परिवार-बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही, दो दोषियों को SC से जमानत मिलने पर छलका बिलकिस बानो का दर्द | Azam Khan को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषसिद्धि पर रोक बरकरार, दूसरी ओर ED केस में 10 दिन की न्यायिक हिरासत
Advertisement ×