1 जुलाई से कानपुर नगर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का होगा शुभारम्भ

कानपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के समस्त जनपदों में संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार (एईएस/जेई) की प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के उद्देश्य से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान (द्वितीय चरण) संचालित किया जाएगा।
इसी क्रम में जनपद कानपुर नगर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ 1 जुलाई (बुधवार) प्रातः 10:00 बजे गीता नगर पार्क (रामलीला मैदान), काकादेव से जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता, जनजागरूकता एवं दिमागी बुखार की रोकथाम संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आमजन से अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम में सहभागिता करने तथा इसे सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×