आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के पोषण व शिक्षा में सहयोग करेगा इनर व्हील क्लब

  • बैरी अकबरपुर केंद्र में विकास कार्यों का शुभारंभ
  • पंखा, कपड़े व वजन-लंबाई मापने के उपकरण उपलब्ध कराए
कानपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ कानपुर वेस्ट ने बच्चों के समग्र विकास में सहयोग के लिए कल्याणपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय बैरी अकबरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र को अपने कार्यक्षेत्र में शामिल किया है। क्लब केंद्र पर बच्चों के पोषण, शिक्षा एवं वस्त्र आदि की व्यवस्था में सहयोग करने के साथ भवन के रखरखाव में भी योगदान देगा, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध हो सके।
केंद्र पर विकास कार्यों का शुभारंभ सोमवार को इनर व्हील की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मनीषा बाजपेई ने जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिन्हा की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर क्लब की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र को पंखा, बच्चों की लंबाई एवं वजन मापने के उपकरण, कपड़े और पोषण सामग्री उपलब्ध कराई गई। क्लब बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए पुस्तकें तथा अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराएगा।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अनीता जैन, सचिव पाली सेठ, कोषाध्यक्ष स्मृति रस्तोगी, सुनीता जैन, रश्मि टंडन, संध्या गुप्ता, रुचि सेठ, नम्रता मेहता, सीमा, निधि, टीना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन होंगे ट्रस्ट के नए महासचिव | उत्तर प्रदेश में एक और शहर का बदलेगा नाम, जलालाबाद कहलाएगा परशुराम पुरी; योगी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला | FIR दर्ज कराने वाले कृष्ण गोपाल बने ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव, गोविंद देव बोले-जिसे शक है वो मंदिर आकर चढ़ावा देखें, गोली चलाने वाले पाठ न पढ़ाएं | सिया ने केतन की हत्या की साजिश रचने से पहले क्यों पढ़ा था राजा रघुवंशी का केस? सर्च हिस्ट्री से खुला बड़ा राज
Advertisement ×