सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर सतर्कता बरतने के दिए निर्देश 

कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा थाना बाबूपुरवा क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित गौसिया जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जुलूस के प्रस्तावित मार्ग, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जुलूस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं आमजन को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक यातायात प्रबंध पूर्व से सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही जुलूस आयोजकों एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से समन्वय स्थापित कर निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन सुनिश्चित कराने, जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर सतर्क दृष्टि रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा अप्रिय सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस उपायुक्त द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा जुलूस के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जमुई मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर; पैर में लगी गोली ............. सरकार के लिए चेतावनी, चिदंबरम ने हाथियों की संख्या में 18% की गिरावट पर जताई चिंता | राजस्थान के बारां में दर्दनाक हादसा, कार और बल्कर ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, घर में पसरा मातम ....... Kailash Vijayvargiya के बयान का BJP MLA Usha Thakur ने किया बचाव | विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, यूपी दौरे के आखिरी दिन बोले- 2027 में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा | 'अपराधी की जाति नहीं होती, मेरी पुलिस जवाब देगी, कानून का राज और न्याय के साथ विकास हमारा लक्ष्य', जमुई छेड़छाड़ कांड के बाद बोले CM सम्राट चौधरी
Advertisement ×