इंद्रा गांधी प्रतिमा स्थल पर अवैध कब्जे को लेकर डीएम को ज्ञापन

कानपुर। उ प्र कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी कानपुर नगर जीतेन्द्र प्रताप सिंह से कचहरी स्तिथि उनके कार्यलय मे मिल कर एक ज्ञापन देकर मालरोड़ नरोना चौराहे पर 1990मे स्थापित की गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्रीमती इंदिरा गाँधी की मूर्ति के ठीक सामने किये जा रहे अवैध निर्माण की ओर आकर्षित कराया।

ज्ञापन के माध्यम से कहा गया प्रतिमा स्थल के मुख्य द्वार पर सोची समझी साजिश के तहत अवैध निर्माण करा कर जहाँ एक ओर मुख्य द्वार को खत्म कर श्रीमती इंदिरा गाँधी की प्रतिमा के स्वरुप को ढका जा रहा है वही दूसरी ओर महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी का नहीं बल्कि देश की आजादी मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान किया जा रहा है है। ज्ञापन मे मांग की गई की प्रतिमा स्थल के मुख्य द्वार पर हो रहे अवैध निर्माण को अबिलम्ब रुकवा कर वहाँ से हटवाया जाय अन्यथा कांग्रेस का कार्यकर्त्ता अपने नेता के सम्मान मे उस अवैध निर्माण को गिराने का काम करेगा।

जिलाधिकारी जीतेन्द्र प्रताप सिंह ने ज्ञापन ले कर आश्वास्त करते हुए अपर जिलाधिकारी को जाँच कर कार्यवाही करने को कहा। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ को जानकारी हुई की प्रतिमा स्थल पर अवैध निर्माण तेजी से जारी है सारे कांग्रेसजन कचहरी से मालरोड़ नरोना चौराहा पहुंच कर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवा दिया। ज्ञापन देकर प्रतिमा स्थल के मुख्य द्वार पर किये जा रहे अवैध निर्माण को रुकवाने व मुख्य द्वार से हटवाने की मांग की जायेगी अगर मैट्रो के अधिकारियो ने सहानभूति पूर्वक निर्णय लेकर अवैध निर्माण न हटाया तो कांग्रेसजन आंदोलन के माध्यम दवाब बना कर हटवाने का काम करेगी।

प्रतिनिधि मंडल मे प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव हर प्रकाश अग्निहोत्री, पवन गुप्ता,पूर्व प्रदेश सचिव कृपेश त्रिपाठी, पूर्व पी सी सी सदस्य सुनील राठौर, पूर्व पार्षद अनिल बाजपेई, महेंद्र त्रिपाठीपुत्तू,पी सी सी सदस्य अनूप श्रीवास्तव, पी सी सी सदस्य ग्रीन बाबू सोनकर, लायर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, सुधीर साहू, वार्ड अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला , ,चुन्नू निगम, ज़फर शाकिर,काशी जायसवालआदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×