भाई के इलाज की चिंता लेकर जनता दर्शन पहुंचीं दो बहनें, आयुष्मान कार्ड लेकर लौटीं

  • माता-पिता की हो चुकी है मृत्यु, 17 वर्षीय भाई की आंख का होना है ऑपरेशन
कानपुर। माता-पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है। घर में कोई कमाने वाला नहीं है और 17 वर्षीय छोटे भाई को देखने में परेशानी है। उसकी आंख का ऑपरेशन कराया जाना है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण इलाज कराना मुश्किल हो रहा था। अंत्योदय राशन कार्ड होने के बावजूद आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहा था। इसी चिंता को लेकर विजय नगर निवासी प्रियंका यादव अपनी बहन के साथ सोमवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के जनता दर्शन में पहुंचीं। जिलाधिकारी की पहल के बाद कुछ ही घंटों में आयुष्मान कार्ड बन गया और दोनों बहनें कार्ड लेकर लौटीं।
प्रियंका ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने दो छोटे भाई-बहनों के साथ रहती हैं और परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। उनके 17 वर्षीय भाई राहुल यादव को देखने में परेशानी है और उसकी आंख का ऑपरेशन कराया जाना है। धन के अभाव में परिवार को इलाज कराने में मुश्किल आ रही थी। परिवार के पास अंत्योदय राशन कार्ड है, इसके बावजूद आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा था।
जिलाधिकारी ने प्रियंका की समस्या सुनने और प्रार्थना पत्र देखने के बाद आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. एस.पी. यादव से तत्काल फोन पर बात की। उन्होंने दोनों बहनों को उनके पास भेजते हुए आवश्यक अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए।
डॉ. एस.पी. यादव ने उपलब्ध अभिलेखों की जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई और कुछ ही घंटों में आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें सौंप दिया। आयुष्मान कार्ड मिलने के बाद प्रियंका ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाई की आंख के इलाज को लेकर परिवार चिंतित था। आयुष्मान कार्ड मिलने से अब भाई का इलाज कराने में मदद मिलेगी और बीमारी की स्थिति में परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा भी मिल सकेगी। जिलाधिकारी ने प्रियंका को आश्वस्त किया कि आवश्यकता पड़ने पर परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
यूपी में रंगों वाली पॉलीटिक्स! नीला गमछा, भगवा रथ... मायावती का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोलीं- क्या सपा का मुसलमानों से भरोसा उठ गया | साहिल की मौत पर मचे बवाल के बीच IIT बॉम्बे ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को किया सस्पेंड, संस्‍थान ने माफी मांगते हुए छात्रों की 18 मांगों पर हुआ सहमत | दिल्ली में फ्री बिजली, CM रेखा गुप्ता ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए लॉन्च किया पोर्टल, सोलर पैनल का भी खर्चा नहीं उठाना | Jamui में छात्र-छात्रा से बदसलूकी मामले में 7 आरोपी चिह्नित, पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया .......... कानपुर के टायर फैक्ट्री में भीषण आग, फ्यूल टैंकर में धमाके के बाद अफरा-तफरी, हादसे में 2 मजदूरों की मौत
Advertisement ×