मेगा क्रेडिट कैंप में 6691 लाभार्थियों को 578 करोड़ रुपये का ऋण वितरित

  • उद्यमिता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 15 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र व चेक प्रदान
कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में संयुक्त आयुक्त उद्योग, कानपुर मंडल एवं बैंक ऑफ बड़ौदा, अग्रणी जिला बैंक कार्यालय, कानपुर नगर के संयुक्त तत्वावधान में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य उद्योग विभाग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र तथा बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर उद्यमियों एवं पात्र लाभार्थियों को सुगमता से ऋण उपलब्ध कराना तथा कानपुर मंडल में ऋण प्रवाह को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त उद्योग, कानपुर मंडल सुनील कुमार, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, कानपुर नगर अंजनीश प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग, कानपुर मंडल हिमांशु, सहायक आयुक्त उद्योग अरुण कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग रियाजुद्दीन, एलडीएम कानपुर देहात दिलीप चन्द्र वर्मा, एलडीएम कानपुर नगर आदित्य चंद्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, बैंकर्स एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
संयुक्त आयुक्त उद्योग सुनील कुमार ने बताया कि मेगा क्रेडिट कैंप के माध्यम से उद्योग एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आसान ऋण सुविधा उपलब्ध होने से युवाओं एवं उद्यमियों को स्वरोजगार तथा व्यवसाय शुरू करने में सहायता मिलेगी, जिससे औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के साथ रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
कैंप में उद्योग विभाग एवं बैंक अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM-YUVA), ओडीओपी (ODOP), ओडीओसी (ODOC), मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (MYSY) एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना (VSSY 2.0) सहित विभिन्न योजनाओं के तहत उपलब्ध वित्तीय सहायता, ऋण प्रक्रिया एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बैंकर्स से पात्र लाभार्थियों के ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण तथा स्वीकृत ऋणों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 लाभार्थियों को बैंकों की ओर से ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक प्रदान किए गए। मेगा क्रेडिट कैंप के अंतर्गत सितंबर माह में कानपुर जनपद के विभिन्न बैंकों द्वारा लगभग 6691 लाभार्थियों को कुल 578 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
यूपी में रंगों वाली पॉलीटिक्स! नीला गमछा, भगवा रथ... मायावती का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोलीं- क्या सपा का मुसलमानों से भरोसा उठ गया | साहिल की मौत पर मचे बवाल के बीच IIT बॉम्बे ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को किया सस्पेंड, संस्‍थान ने माफी मांगते हुए छात्रों की 18 मांगों पर हुआ सहमत | दिल्ली में फ्री बिजली, CM रेखा गुप्ता ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए लॉन्च किया पोर्टल, सोलर पैनल का भी खर्चा नहीं उठाना | Jamui में छात्र-छात्रा से बदसलूकी मामले में 7 आरोपी चिह्नित, पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया .......... कानपुर के टायर फैक्ट्री में भीषण आग, फ्यूल टैंकर में धमाके के बाद अफरा-तफरी, हादसे में 2 मजदूरों की मौत
Advertisement ×