अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ित कॉलोनी में चलाया अभियान

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बे में मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों की कॉलोनी में अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए पुलिस ने एक अभियान के तहत घर-घर जाकर सत्यापन किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिाकरियों ने कहा कि शुक्रवार को नाहिद कॉलोनी में यह सत्यापन किया गया, जहां 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान लंक, बहावदी और फुगाना जैसे गांवों से विस्थापित करीब 300 परिवारों को बसाया गया था।

पुलिस ने बताया कि सत्यापन के दौरान, पुलिस ने निवासियों के आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और परिवार के विवरण की जांच की। कैराना के क्षेत्राधिकारी हिमांशु कुमार ने पत्रकारों से कहा कि यह सत्यापन अभियान रोहिंग्या या बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करने के लिए था, लेकिन अब तक कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला है।

कॉलोनी के एक निवासी नूर हसन ने बताया कि वहां रहने वाले सभी परिवार पहले ही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म भरकर कैराना में बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करा चुके हैं। इस बीच, पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर में पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्रों में सत्यापन अभियान तेज कर दिया है।

अभियान के तहत खासकर फैक्टरियों में काम करने वाले श्रमिकों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ मिश्रा ने कहा कि पुलिस टीमों ने जिले में कई कागज मिलों और इस्पात कारखानों में श्रमिकों के रिकॉर्ड की जांच की। फैक्टरी मालिकों को निर्देश दिया गया है कि वे एक रजिस्टर की व्यवस्था करें, जिसमें श्रमिकों का पूरा विवरण हो।

पुलिस ने बताया कि यह सत्यापन अभियान एक व्यापक प्रयास का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य उचित दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करना और अवैध प्रवासियों की पहचान करना है। साल 2013 में मुजफ्फरनगर में हुए दंगों में 60 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों लोग विस्थापित हुए थे, जिनमें अधिकांश ग्रामीण इलाकों से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×