बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले प्रधानाचार्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • अपने रसूख का रौब दिखाकर लोगों के साथ समझौते के लिए पहुंचा चौकी
  • अभिभावकों और लोगों के भारी विरोध के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार
कानपुर। पनकी क्षेत्र स्थित एक स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घबराई बच्ची स्कूल जाने से डर रही थी, माता-पिता के पूंछने पर उसे सारा वृस्तांत बताया। इतना ही नही अन्य बच्चियों के साथ भी प्रधानाचार्य ने अश्लील हरकत की। अभिभावकों और स्थानीय लोगो के आक्रोश और भीषण विरोध के बाद पुलिस ने किसी प्रकार मामला दर्ज कर आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार मामला पनकी थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि पनकी के शिवराज नगर गंगागंज काॅलोनी में एक प्री-स्कूल चलाने वाला प्रधानाचार्च 48 ब्रजेश पाल बिच्चियों के साथ अश्लील हरकत करता है। एक बच्ची के द्वारा स्कूल जाने से मना करने पर माता-पिता को जब सच्चाई बताई और कहा कि उसकी दो सहेलियों को भी प्रधानाचार्य परेशान करता है। जब दो अन्य बच्चियों से जानकारी की गयी तो बात सच निकली। इसके बाद सभी अभिभावक और आक्रोशित स्थानीय लोग चौकी पहुंचे और प्रधानाचार्य की शिकायत करते हुए गिरफ्तार करने को कहा।
प्रधनाचार्य ब्रजेशपाल अपने गुर्गो के साथ चौकी पहुंचा और दबाव में समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन उत्तेजित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं थानाध्यक्ष पनकी का कहना है कि आरोपी ब्रजेश पाल को गिरफ्तार कर उसपर पास्को एक्ट की कार्यवाई की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
39 दिनों में 70 बार चोरी, जेब-मोजे में छिपाते थे पैसे... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की पहली रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे | पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पुलिस पोस्ट पर बड़ा अटैक, हथियारबंद हमलावरों ने 9 पुलिसकर्मियों को गोलियों से भूना; शहबाज-मुनीर के छूटे पसीने! | छोटी मछली पकड़ाई लेकिन मगरमच्छ नहीं, राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह, आखिरी सांस तक लडूंगा | मेरे ऊपर अनगिनत आरोप लगाए लेकिन मैंने मौन धारण कर लिया, समय आने पर जवाब दूंगा, मेरा जीवन खुली किताब... चढ़ावा चोरी पर चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी
Advertisement ×