जीआरपी ट्रेनों में झपटमारी करने वाले दो शातिर चोरो को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

कानपुर। जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों के आउटर पर यात्रियों के मोबाइल फोन और कीमती सामान उड़ाने वाले एक बेहद शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है।  पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कामयाबी मिली है।
बताया जाता है कि तड़के करीब 03:10 बजे जीआरपी कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हैरिसगंज रेलवे पुल के पास पीपल के पेड़ के पास से घेराबंदी कर दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया इनके पास से विभिन्न कंपनियों के 3 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग एक लाख पचास हजार है घटनाक्रम के मुताबिक हैरिसगंज रेलवे पुल के पास, टाटमिल चौराहे की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते से दिनांक 06.06.2026 को समय करीब 03:10 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों ने पूछताछ में कुबूल किया कि वे रेलवे स्टेशनों के आउटर पर घात लगाकर बैठते थे जैसे ही ट्रेन धीमी होती, वे खिड़की या दरवाजे के पास बैठे यात्रियों के हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो जाते थे अभियुक्तों के कब्जे से कुल 03 चोरी के मोबाइल फोन (मोटोरोला, सैमसंग और रियलमी कंपनी) बरामद हुए, गिरफ्तार आरोपी रोहित उम्र 32 वर्ष निवासी दादा नगर कच्ची बस्ती इसके खिलाफ कानपुर और गाजियाबाद जीआरपी में चोरी, गैंगस्टर, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के कुल 26 संगीन मामले दर्ज हैं।
राजू कुमार उम्र 34 वर्ष निवासी मंगलपुर कानपुर देहात, इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, व०उ०नि० विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह चौकी प्रभारी गोविन्दनगर, उपनिरीक्षक तेज बहादुर यादव, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार मौर्य सहित मुख्य आरक्षी वैश खान, हरिपाल यादव, दीपक यादव, शिव सिंह तथा आरक्षी सत्येन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र कुमार व दीपक यादव शामिल रहे जीआरपी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×