होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

  • किदवई नगर के ‘अमन पैराडाइज’ होटल में मची अफरा-तफरी
  • फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
कानपुर। के किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित ‘अमन पैराडाइज’ होटल में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब होटल के एक कमरे से एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ मृतक की शिनाख्त रहमानी मार्केट (तलाक महल) निवासी और कांग्रेस नेता फजल हुसैन के इंजीनियर बेटे गयास हुसैन के रूप में हुई है गयास का शव कमरे के भीतर फंदे से लटका हुआ पाया गया घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और होटल स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इंजीनियर गयास हुसैन होटल अमन पैराडाइज के एक कमरे में ठहरा हुआ था।
शनिवार को जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से किसी भी तरह की हलचल महसूस नहीं हुई, तो होटल कर्मियों को शक हुआ होटल स्टाफ ने पहले दरवाजा खटखटाकर आवाज़ दी और फिर आंतरिक फोन के जरिए संपर्क करने की कोशिश की जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो होटल प्रबंधन ने बिना वक्त गंवाए तुरंत इसकी सूचना स्थानीय किदवई नगर थाना पुलिस को दी सूचना मिलते ही किदवई नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने जब होटल कर्मियों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए, गयास का शव फंदे से लटका हुआ था।
मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम को मौके पर बुलाया फॉरेंसिक टीम ने कमरे के भीतर से उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट्स) विकसित किए हैं इसके साथ ही मृतक का मोबाइल फोन, कमरे में मौजूद दस्तावेज और अन्य संदिग्ध वस्तुओं को वैज्ञानिक परीक्षण के लिए अपने कब्जे में ले लिया है, युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया रोते-बिलखते कांग्रेसी नेता फजल हुसैन और अन्य परिजन सीधे होटल और फिर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पुलिस के सामने भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए आत्महत्या के दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया।
परिजनों का सीधा आरोप है कि उनके बेटे की सोची-समझी साजिश के तहत हत्या की गई है उन्होंने आशंका जताई है कि घटना के बाद मौके के साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ भी की गई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है, किदवई नगर पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए तकनीकी और मैनुअल दोनों तरीकों का सहारा ले रही है पुलिस ने होटल के रिसेप्शन पर रखा एंट्री रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया है, ताकि यह पता चल सके कि गयास से मिलने कौन-कौन आया था इसके अलावा, होटल के अंदर और बाहर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है ताकि घटना के समय के आसपास की हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
थाना प्रभारी किदवई नगर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस मामले की हर एंगल (आत्महत्या और हत्या) से बारीकी से तफ्तीश कर रही है प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत के सही कारणों का सटीक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। परिजनों की तरफ से मिलने वाली तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मालवीय नगर होटल अग्निकांड में कुक केशव नेगी 2 दिन की पुलिस रिमांड पर, लापरवाही के बड़े खुलासे; मामले में 21 लोगों की हुई थी मौत  | Haridwar में Biryani पर संतों का ऐतराज: 'देवभूमि' की पवित्रता बनाए रखने को 'वेज पुलाव' नाम की मांग | जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का महाजुटाव! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम | Kerala के Wayanad में रहस्यमयी बीमारी का कहर, 150 स्कूली बच्चे बीमार, Health Department अलर्ट पर
Advertisement ×