डीएम की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी, उपहार के साथ मिला सफलता का मंत्र

  • ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने कलेक्ट्रेट में मनाया रक्षाबंधन, डीएम ने उपहार देकर बढ़ाया उत्साह
कानपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर मंगलवार को ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं और शिक्षिकाएं कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचीं और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को राखी बांधी। छात्राओं ने आरती उतारकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार दिए और उनसे संवाद करते हुए पढ़ाई, संस्कार और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इल्तिज़ा, अपूर्वा, सानिया, अवनी, अन्वी, अवनी सहित अन्य छात्राओं ने एक-एक कर जिलाधिकारी को राखी बांधी। विद्यालय की शिक्षिका अनुराधा, रीना और सुनीता सहित अन्य शिक्षिकाओं ने भी राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डीएम ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और भविष्य को लेकर बातचीत की और लक्ष्य तय कर पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने वाला पर्व है। ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय परंपराओं को समझने और उनसे जुड़े रहने का अवसर देते हैं। हमारी सांस्कृतिक परंपराएं पीढ़ी दर पीढ़ी इसी तरह आगे बढ़ती हैं।
छात्राओं से संवाद में डीएम ने कहा कि वे अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करें और मेहनत व लगन से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। सफलता के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और संवेदनशीलता भी जरूरी है। अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के साथ समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच भी विकसित करें।
जिलाधिकारी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए उन्हें अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भी रक्षाबंधन के इस आयोजन को लेकर प्रसन्नता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भारत के लिए क्वाड एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है,समुद्री सुरक्षा से लेकर, QUAD नेताओं के साथ बैठक में बोले PM मोदी ..... उत्तर प्रदेश की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी... राज्य में बढ़े 18 लाख 84 हजार वोटर | भई गति सांप छछुंदर जैसी, राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- दिल्ली के शहजादे के सामने लखनऊ के नवाब ने किया सरेंडर ...... Haridwar में 11 महीने की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सौरभ पुलिस गिरफ्त में |      चक्रवाती तूफान 'AKVAN' का खतरा...बंगाल की खाड़ी में हलचल, दक्षिण भारत से श्रीलंका तक दिखेगा असर .. परिवार-बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही, दो दोषियों को SC से जमानत मिलने पर छलका बिलकिस बानो का दर्द | Azam Khan को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषसिद्धि पर रोक बरकरार, दूसरी ओर ED केस में 10 दिन की न्यायिक हिरासत
Advertisement ×